Mumbai में Swiggy डिलीवरी पार्टनर बनी UP की बेटी, पुलिस ऑफिसर बनने के लिए कर रही है तैयारी
UP/Maharashtra: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली 23 साल की खुशबू इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। खुशबू मुंबई में Swiggy के साथ डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रही हैं, लेकिन उनका असली सपना यूपी पुलिस में
UP/Maharashtra: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली 23 साल की खुशबू इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। खुशबू मुंबई में Swiggy के साथ डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रही हैं, लेकिन उनका असली सपना यूपी पुलिस में ऑफिसर बनना है। वह अपनी नौकरी के साथ-साथ यूपी पुलिस की परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं।
खुशबू की यह कहानी तब सामने आई जब Swiggy Food Marketplace के CEO रोहित कपूर ने उनके बारे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। रोहित कपूर अपनी ‘Chai Biskoot’ सीरीज के जरिए ऐसे मेहनती डिलीवरी पार्टनर्स की कहानियाँ दुनिया के सामने लाते हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ बहुत से लोग मुंबई सिर्फ पैसा कमाने आते हैं, वहीं खुशबू यहाँ एक मकसद के साथ आई हैं ताकि वह वर्दी पहनकर अपने गाँव वापस जा सकें और लोगों की सेवा कर सकें।
पारिवारिक हालातों की वजह से खुशबू ने अपने माता-पिता को बिना बताए मुंबई आने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी का खर्च उठाने के लिए Swiggy में काम कर रही हैं। वह वर्तमान में Bachelor of Commerce की डिग्री भी ले रही हैं ताकि भविष्य में और भी बड़ी परीक्षाओं में बैठ सकें। उनकी इसी हिम्मत को देखते हुए CEO रोहित कपूर ने उन्हें पढ़ाई में मदद के लिए एक लैपटॉप भी गिफ्ट किया है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के नियमों के मुताबिक, महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। शारीरिक मानकों की बात करें तो महिलाओं की लंबाई कम से कम 152 सेंटीमीटर और वजन न्यूनतम 40 किलोग्राम होना चाहिए। इसके अलावा, फिजिकल टेस्ट में महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।