Mumbai में सिंगल मदर बनीं कैब ड्राइवर, मेकअप आर्टिस्ट के साथ संभाल रही हैं दो करियर

Maharashtra: मुंबई की रहने वाली Shobhna Avasthi एक सिंगल मदर हैं जो अपनी जिंदगी में दो अलग-अलग करियर को साथ लेकर चल रही हैं। वह पेशे से एक फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट हैं और साथ ही मुंबई की सड़कों पर कैब चलाकर लोगों को मंजिल

Maharashtra: मुंबई की रहने वाली Shobhna Avasthi एक सिंगल मदर हैं जो अपनी जिंदगी में दो अलग-अलग करियर को साथ लेकर चल रही हैं। वह पेशे से एक फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट हैं और साथ ही मुंबई की सड़कों पर कैब चलाकर लोगों को मंजिल तक पहुंचाती हैं।

Shobhna ने ड्राइविंग का हुनर 15 साल की उम्र में अपने पिता से सीखा था। उनका दावा है कि उन्होंने अब तक BMW, Mercedes और कई SUVs समेत करीब 80 तरह की कारें चलाई हैं। मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर वह ब्राइडल क्लाइंट्स और मॉडल्स के साथ काम करती हैं और शूट्स भी करती हैं।

मेकअप के काम में कमाई हमेशा एक जैसी नहीं रहती, इसलिए एक स्थिर इनकम के लिए Shobhna ने जून 2026 से कैब चलाना शुरू किया। ड्राइविंग उनका जुनून भी है और इसी वजह से वह इस काम को पसंद करती हैं। उनकी यह कहानी तब चर्चा में आई जब थिएटर एक्टर Aayushi Lahiri ने उनके साथ अपना अनुभव एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए साझा किया। Aayushi ने वीडियो में एक महिला ड्राइवर के मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की थी।