Mumbai blasts मास्टरमाइंड टाइगर मेमन की 3 प्रॉपर्टीज की नीलामी, करोड़ों रुपये की है कीमत
Maharashtra: 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन से जुड़ी तीन संपत्तियों को मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को ई-नीलामी के जरिए बेचा गया। इन संपत्तियों में माहिम स्थित उसका ऑफिस और दो फ्लैट शामिल हैं। केंद्र सर
Maharashtra: 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन से जुड़ी तीन संपत्तियों को मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को ई-नीलामी के जरिए बेचा गया। इन संपत्तियों में माहिम स्थित उसका ऑफिस और दो फ्लैट शामिल हैं। केंद्र सरकार ने SAFEMA एक्ट के तहत यह पूरी प्रक्रिया पूरी की है।
यह नीलामी SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Forfeiture of Property) एक्ट, 1976 की धारा 7 के तहत की गई। अगस्त 2024 में स्पेशल TADA कोर्ट ने इन संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का निर्देश दिया था। नीलामी की पूरी निगरानी सक्षम अधिकारी और प्रशासक सुरभि शर्मा ने की। नीलामी से जो भी पैसा मिलेगा, उसे भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) में जमा किया जाएगा।
नीलामी में शामिल संपत्तियों और उनकी आरक्षित कीमतों का विवरण नीचे दिया गया है:
| संपत्ति का विवरण | जगह | आरक्षित कीमत (Reserve Price) | बकाया राशि |
|---|---|---|---|
| 751 वर्ग फुट फ्लैट और गैरेज (अल-हुसैनी बिल्डिंग) | माहिम | ₹1.90 करोड़ | ₹19.47 लाख |
| 560 वर्ग फुट दुकान/ऑफिस (तिजारत इंटरनेशनल) | माहिम | ₹2.05 करोड़ | ₹37.06 लाख |
| 970 वर्ग फुट अपार्टमेंट (मीना महल) | बांद्रा वेस्ट | ₹5.25 करोड़ | ₹34,000 |
इन तीनों संपत्तियों की कुल आरक्षित कीमत लगभग 9.20 करोड़ रुपये थी, जिसमें हाउसिंग सोसाइटी के बकाया और प्रॉपर्टी टैक्स शामिल नहीं थे। बता दें कि टाइगर मेमन और उसके परिवार से जुड़ी कुल 17 संपत्तियों की जानकारी SAFEMA को मिली थी, जिनमें से इन तीन की नीलामी की गई। टाइगर मेमन 1993 के धमाकों के बाद से ही फरार है। नीलामी में कई लोगों ने बोली लगाई, लेकिन नतीजों की घोषणा अभी नहीं की गई है।