Mumbai में 8 साल की बच्ची से सुरक्षा गार्ड ने किया यौन शोषण, पुलिस स्टेशन के बाहर सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

Maharashtra/Mumbai: दक्षिण मुंबई के Pydhonie इलाके में एक सुरक्षा गार्ड ने 8 साल की बच्ची के साथ रेस्ट रूम के अंदर यौन शोषण किया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और सैकड़ों लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर वि

Maharashtra/Mumbai: दक्षिण मुंबई के Pydhonie इलाके में एक सुरक्षा गार्ड ने 8 साल की बच्ची के साथ रेस्ट रूम के अंदर यौन शोषण किया। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और सैकड़ों लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात रविवार को हुई। आरोपी सुरक्षा गार्ड ने बच्ची को रेस्ट रूम में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।