Mumbai में भारी बारिश का Red Alert, 7 जुलाई को स्कूल-कॉलेज बंद, ऑफिस जाने वालों को WFH की सलाह
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते शहर के सभी स्कूल और कॉलेज 7 जुलाई को बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और बिना ज
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते शहर के सभी स्कूल और कॉलेज 7 जुलाई को बंद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
मुंबई मेयर रितु तावड़े ने साफ किया है कि सभी BMC स्कूल 7 जुलाई को बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो यह छुट्टी एक या दो दिन और बढ़ाई जा सकती है। नागरिकों को हर आधे घंटे में अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं ताकि वे सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी की पुष्टि की है और लोगों से 8 से 10 जुलाई तक सतर्क रहने को कहा है।
बारिश का असर सिर्फ छात्रों पर ही नहीं, बल्कि ऑफिस जाने वालों पर भी पड़ेगा। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने प्राइवेट कंपनियों को सलाह दी है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने की सुविधा दें। साथ ही, गैर-जरूरी सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में आधे दिन का समय तय किया गया है।
IMD के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे में बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो कुछ इलाकों में 90 किलोमीटर तक जा सकती है। रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट 8 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा नासिक में भी 7 जुलाई को क्लाउडबर्स्ट जैसी स्थिति बन सकती है। ठाणे, नवी मुंबई, पालघर और नासिक के स्कूल-कॉलेज भी मंगलवार को बंद रहेंगे।