Mumbai में पुलिस वैन के सामने खड़ी हुईं Rhiya Ahir, 40 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Maharashtra: मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक मॉडल और एक्टर Rhiya Ahir ने पुलिस की वैन को रोक लिया। Rhiya Ahir ने करीब 40 मिनट तक पुलिस वाहन के सामने खड़े होकर विरोध जताया, जिसके बाद

Maharashtra: मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक मॉडल और एक्टर Rhiya Ahir ने पुलिस की वैन को रोक लिया। Rhiya Ahir ने करीब 40 मिनट तक पुलिस वाहन के सामने खड़े होकर विरोध जताया, जिसके बाद हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को छोड़ना पड़ा। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, 27 साल की Rhiya Ahir शिवाजी पार्क में हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने देखा कि पुलिस की एक वैन में कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर ले जाया जा रहा है। Rhiya ने इसे गलत माना और तुरंत वैन के सामने जाकर खड़ी हो गईं। वीडियो में दिख रहा है कि जब पुलिस ने गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की, तब भी उन्होंने हाथ आगे रखकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस से पूछा कि छात्रों को किस आधार पर पकड़ा गया है और क्या उनके पास कोई वारंट है।

यह पूरा मामला Cockroach Janta Party (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। यह प्रदर्शन NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 18 जुलाई से चल रहा है। Rhiya के कड़े विरोध के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को आखिरकार छोड़ दिया गया।

दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस ने इस दौरान सख्ती बरती है। पुलिस ने 18 से 22 जुलाई के बीच करीब 400 लोगों के खिलाफ 13 FIR दर्ज की हैं। उन पर गैरकानूनी जमावड़ा करने और नियमों को तोड़ने का आरोप है। पुलिस ने 23 जुलाई से 6 अगस्त तक शहर में धारा 144 जैसे प्रतिबंध लागू किए हैं, जिसके तहत 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।

इस मामले में Bombay Bar Association ने पुलिस द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की है। एसोसिएशन का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है। सीनियर वकील Satish Maneshinde ने घोषणा की है कि इस प्रदर्शन की वजह से जिन छात्रों पर कानूनी कार्रवाई हुई है, उन्हें वह मुफ्त कानूनी मदद मुहैया कराएंगे।