Mumbai के 6 रेस्टोरेंट के लाइसेंस रद्द, किचन में मिले चूहे और कॉकरोच; FDA की बड़ी कार्रवाई

Maharashtra: मुंबई के कई मशहूर रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों में गंदगी का बड़ा खेल सामने आया है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने शहर के छह रेस्टोरेंट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमे

Maharashtra: मुंबई के कई मशहूर रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों में गंदगी का बड़ा खेल सामने आया है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने शहर के छह रेस्टोरेंट्स के फूड बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें नरीमन पॉइंट का एक पॉश रेस्टोरेंट भी शामिल है। यह कार्रवाई 26 से 28 जून 2026 के बीच किए गए औचक निरीक्षण के बाद की गई है।

FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe के आदेश पर पूरे राज्य में एक विशेष अभियान चलाया गया था। जांच के दौरान कई किचन में बेहद खराब हालत मिली। यहां चूहे और कॉकरोच घूमते पाए गए, साथ ही एक्सपायर्ड सामान और गलत लेबल वाले प्रोडक्ट्स भी मिले। अधिकारियों ने पाया कि कई जगहों पर फ्रिज सही से काम नहीं कर रहे थे और कच्चे खाने को रखने का तरीका बहुत गलत था। इसके अलावा, स्टाफ ने जरूरी मेडिकल जांच भी नहीं कराई थी और कागजी कार्रवाई में भी भारी कमी मिली।

रेस्टोरेंट का नाम इलाका
Flint & Varsa NCPA, Nariman Point
M.K. Bakery Borivali
Hotel Shrikrishna Bhandup
Hotel Gopal Krishna Santacruz
Karak Enterprises Andheri
Madras Diaries Bandra

FDA कमिश्नर Tukaram Mundhe ने साफ कहा है कि ग्राहकों की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं होगा और महाराष्ट्र भर में ऐसे सरप्राइज निरीक्षण जारी रहेंगे। जिन दुकानों के लाइसेंस छीने गए हैं, उन्हें पहले अपनी सारी कमियां दूर करनी होंगी और फूड सेफ्टी के नियमों को मानना होगा, तभी उनके लाइसेंस वापस मिल सकेंगे।

इसी अभियान के तहत पूरे राज्य में कुल 31 छापेमारी हुई, जिसमें 34.87 लाख रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा जब्त किया गया। इस दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया, एक दुकान को सील किया गया और तीन गाड़ियां जब्त की गईं। बता दें कि जून 2026 में FDA ने ‘Safe Food, Healthy Maharashtra’ कैंपेन भी शुरू किया है, जिसके तहत अखबार में खाना परोसने पर रोक लगाई गई है। नियमों को तोड़ने वालों को भारी जुर्माना और जेल तक हो सकती है।