Mumbai में भारी बारिश से Ashnoor Kaur के घर में घुसा पानी, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
Maharashtra: मुंबई में हो रही भारी बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। Bigg Boss 19 फेम एक्ट्रेस Ashnoor Kaur के घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे उनके अपार्टमेंट के कई हिस्सों में बाढ
Maharashtra: मुंबई में हो रही भारी बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। Bigg Boss 19 फेम एक्ट्रेस Ashnoor Kaur के घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे उनके अपार्टमेंट के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। एक्ट्रेस ने खुद इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बालकनी से पानी तेजी से अंदर आ रहा था और लिविंग रूम में फैल गया था। घर के स्टाफ और परिवार के सदस्य वाइपर और अन्य सफाई उपकरणों की मदद से पानी बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आए। इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर लोग चर्चा कर रहे हैं कि ऊपर की मंजिल पर स्थित फ्लैट में पानी कैसे घुस गया, कुछ लोगों ने इसके पीछे ड्रेनेज पाइप जाम होने या तेज हवाओं का कारण बताया है।
मौसम विभाग (IMD) ने 2 जुलाई 2026 को मुंबई, रायगढ़, पालघर और ठाणे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी दिया गया था, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी थी। BMC ने भी मुंबई और उपनगरों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका जताई थी, जिसकी रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक रहने की बात कही गई थी।
बारिश का असर शहर की रफ्तार पर भी दिखा। दादर, परेल, हिंदमाता, चारकोप, वर्ली, गोरेगांव और अंधेरी जैसे इलाकों में भारी जलजमाव हुआ, जिससे सड़क और रेल यातायात बाधित रहा। आंकड़ों के मुताबिक, 1 जुलाई सुबह 8 बजे से 2 जुलाई सुबह 6 बजे के बीच मुंबई शहर में 134 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 164 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 149 मिमी बारिश दर्ज की गई।
प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए पालघर और पनवेल में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी। रायगढ़ के जिला कलेक्टर किशन जावाले ने कई तालुकों में स्कूलों और आंगनवाड़ियों के लिए 5 जुलाई तक छुट्टी की घोषणा की। इस भारी बारिश के कारण मुंबई महानगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के भीतर दो लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है।