Mumbai, Raigad समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 28 जुलाई के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि राहत की बात यह है कि मंगलवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने

Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून का असर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 28 जुलाई के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि राहत की बात यह है कि मंगलवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है, लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जहां कुछ जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 जुलाई को हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना थी। मंगलवार को मुंबई में मध्यम बारिश होगी और धीरे-धीरे मौसम में सुधार आएगा।

रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों की स्थिति अधिक गंभीर है। रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था और यहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। मंगलवार से यहां बारिश कम होगी, लेकिन कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रह सकती है। रत्नागिरी में भी इसी तरह के हालात हैं और पूरे हफ्ते वहां येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

ठाणे में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट था, जो मंगलवार को मध्यम बारिश में बदल जाएगा। पुणे के घाटमाथा इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया था, जबकि पुणे शहर में मंगलवार से बारिश कम होने के आसार हैं। पालघर में मध्यम बारिश और सिंधुदुर्ग में 30 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश के साथ-साथ समुद्र में हाई टाइड का खतरा भी बना हुआ है। BMC ने लोगों को हाई टाइड के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि भारी बारिश और हाई टाइड के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक BMC की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुंबई की झीलों के जलस्तर की बात करें तो 26 जुलाई तक कुल स्टोरेज क्षमता का 86.18% पानी जमा हो चुका है। फिलहाल स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई केंद्रीय आदेश नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन स्थिति के हिसाब से फैसला ले सकता है।