Mumbai के Powai में SRA प्रोजेक्ट के लिए 126 पेड़ काटने की मंजूरी, बदले में मिलेंगे 4,000 घर
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के पवई इलाके में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। BMC के ट्री अथॉरिटी ने हिरानंदानी उद्यान में एक स्लम रिहैबिलिटेशन (SRA) प्रोजेक्ट के लिए 126 पेड़ों को हटाने की मंजूरी दे दी है। इस मंज
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के पवई इलाके में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। BMC के ट्री अथॉरिटी ने हिरानंदानी उद्यान में एक स्लम रिहैबिलिटेशन (SRA) प्रोजेक्ट के लिए 126 पेड़ों को हटाने की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बदले में डेवलपर ने प्रोजेक्ट से प्रभावित होने वाले परिवारों के लिए हजारों मुफ्त घर देने का वादा किया है।
यह फैसला मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को लिया गया। डेवलपर भवानीशंकर एच शर्मा ने एक समझौते के तहत MMRDA और SRA के विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से प्रभावित लोगों (PAPs) के लिए 4,000 से ज्यादा मुफ्त रिहैबिलिटेशन फ्लैट्स देने की सहमति दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए दिसंबर 2025 से आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके बाद BMC अधिकारियों ने फरवरी और मार्च 2026 में साइट का सर्वे किया था।
ट्री अथॉरिटी ने कुल 126 पेड़ों में से 44 पेड़ों को काटने और 82 पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट (ट्रांसप्लांट) करने की अनुमति दी है। साइट पर मौजूद बाकी 18 पेड़ों को सुरक्षित रखा जाएगा। बता दें कि इसी साइट के लिए अक्टूबर 2022 में भी 95 पेड़ हटाने की मंजूरी मिली थी, जिनमें से 60 काटे जा चुके हैं और 35 को शिफ्ट किया गया है। अब लेआउट में बदलाव होने के कारण दोबारा यह मंजूरी मांगी गई थी।
यह मंजूरी मुंबई के उन 11 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रस्तावों का हिस्सा है, जिन्हें BMC ने 28 जुलाई को क्लियर किया है। इन सभी प्रोजेक्ट्स की वजह से पूरे मुंबई शहर में कुल 2,813 पेड़ों पर असर पड़ेगा। पवई का यह प्रोजेक्ट कुर्ला तालुका के पवई गांव के प्लॉट नंबर 23/9/2 पर स्थित है।