Mumbai की सड़कों पर उतरीं 100 से ज्यादा Porsche कारें, Friendship Day पर निकला लग्जरी कारों का काफिला

Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर इस बार फ्रेंडशिप डे का नजारा कुछ अलग ही था। शहर में एक साथ 100 से ज्यादा लग्जरी Porsche कारें सड़कों पर नजर आईं। इस खास ड्राइव का आयोजन Porsche Centre Mumbai – Infinity Cars द्वारा किया गय

Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर इस बार फ्रेंडशिप डे का नजारा कुछ अलग ही था। शहर में एक साथ 100 से ज्यादा लग्जरी Porsche कारें सड़कों पर नजर आईं। इस खास ड्राइव का आयोजन Porsche Centre Mumbai – Infinity Cars द्वारा किया गया था, जिसमें स्पोर्ट्स कार, SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ शामिल थीं।

यह काफिला मुंबई की मशहूर सड़कों जैसे कोस्टल रोड और मरीन ड्राइव से होकर गुजरा। इस इवेंट में कार मालिकों के साथ उनके परिवार भी शामिल हुए। आयोजन का मकसद Porsche कम्युनिटी के लोगों को एक साथ लाना और उनके बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाना था।

Porsche Centre Mumbai – Infinity Cars की डायरेक्टर पूजा चौधरी ने बताया कि फ्रेंडशिप डे एक अच्छा मौका था जिससे ग्राहकों के बीच के जुनून और दोस्ती को मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुंबई में 100 से ज्यादा कारों का एक साथ दिखना इस कम्युनिटी की मजबूती को बताता है। कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए ऐसे यादगार अनुभव बनाना है जिससे उनके बीच गहरे संबंध बनें।

इस पूरी ड्राइव के दौरान सभी प्रतिभागियों को नियमों और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई थी। इस इवेंट का समापन एक खास ब्रेकफास्ट के साथ हुआ, जहाँ सभी कार मालिकों ने एक-दूसरे से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए।