Mumbai की सड़कों पर उतरीं 100 से ज्यादा Porsche कारें, Friendship Day पर निकाली बड़ी रैली

Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। Friendship Day के मौके पर 100 से ज्यादा Porsche कारें एक साथ रैली करती नजर आईं। यह आयोजन कार प्रेमियों और दोस्तों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाने के लिए

Maharashtra: मुंबई की सड़कों पर इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। Friendship Day के मौके पर 100 से ज्यादा Porsche कारें एक साथ रैली करती नजर आईं। यह आयोजन कार प्रेमियों और दोस्तों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाने के लिए किया गया था।

इस इवेंट का आयोजन Porsche Centre Mumbai – Infinity Cars ने अपने ग्राहकों के लिए किया था। इस ड्राइव में Porsche के मालिक अपने परिवार के साथ शामिल हुए। रैली में स्पोर्ट्स कार्स के साथ-साथ SUVs और इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) भी शामिल थीं। यह काफिला मुंबई की मशहूर सड़कों जैसे Coastal Road और Marine Drive से गुजरा, जिसे देख लोग काफी प्रभावित हुए।

ड्राइव के खत्म होने के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए एक खास ब्रेकफास्ट का इंतजाम किया गया था, जहां Porsche कम्युनिटी के सदस्य आपस में मिले और बातचीत की। Porsche Centre Mumbai – Infinity Cars की डायरेक्टर पूजा चौधरी ने बताया कि Friendship Day एक अच्छा मौका था जिससे Porsche कम्युनिटी के लोग एक साथ आ सके। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना इस बात को बताता है कि इस कम्युनिटी में आपसी तालमेल बहुत मजबूत है। कंपनी का मकसद सिर्फ कार बेचना नहीं बल्कि ग्राहकों के लिए यादगार अनुभव बनाना भी है।