Mumbai में मुहर्रम जुलूस के दौरान 15,000 लोगों को मारने की साजिश, पुलिस ने जहर वाले कैप्सूल के साथ आरोपी को पकड़ा

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पुणे के रहने वाले 39 साल के फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर 15,000 लोगों को मारने की योजना बनाई थी। आ

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने पुणे के रहने वाले 39 साल के फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर 15,000 लोगों को मारने की योजना बनाई थी। आरोपी जहर से भरे कैप्सूल लोगों को बांट रहा था, जिसे पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में फैयाज प्रेमजी ने कबूल किया कि वह जुलूस में शामिल लोगों को भारी नुकसान पहुँचाना चाहता था। उसने जिंक फॉस्फाइड नाम के खतरनाक चूहे मारने वाले जहर से करीब 14,900 कैप्सूल तैयार किए थे। आरोपी इन कैप्सूल को दर्द निवारक दवा या इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा बताकर लोगों को दे रहा था। पुलिस ने उसके पास से 50 किलो जहर और 30,000 खाली कैप्सूल भी बरामद किए हैं, जिन्हें वह पिछले 15 दिनों से मुंबई में रहकर भर रहा था।

इस पूरी साजिश का खुलासा तब हुआ जब Byculla पुलिस स्टेशन इलाके में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान सलमान सय्यद के रूप में हुई, कैप्सूल खाने के बाद बीमार पड़ गया। उसे उल्टी और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके अलावा करीब 11 अन्य लोग भी बीमार हुए थे। वहां मौजूद तीन महिला वॉलंटियर्स ने जब संदिग्ध तरीके से कैप्सूल बंटते देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर की। पुलिस की इस मुस्तैदी की वजह से एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई और बीमार व्यक्ति अब खतरे से बाहर है।

Deputy Commissioner of Police (Central Zone-I) जयंत मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो जहर देकर चोट पहुँचाने से संबंधित है। साथ ही उस पर हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फैयाज का ईरान और इराक जैसे देशों से क्या संबंध है और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था। वह अपने पेंट बिजनेस के जरिए केमिकल मंगवाता था और कैप्सूल ऑनलाइन ऑर्डर किए थे, जिसकी गहराई से जांच चल रही है।