Mumbai में 15,000 लोगों को मारने की साजिश, 50 किलो जहर और 30 हजार गोलियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने एक ऐसी खौफनाक साजिश को नाकाम किया है जिसमें हजारों लोगों की जान जा सकती थी। पुलिस ने फैयाज प्रेमजी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने मुहर्रम के जुलूस के दौरान जहर फैलाकर करीब 15,000 लो
Maharashtra: मुंबई पुलिस ने एक ऐसी खौफनाक साजिश को नाकाम किया है जिसमें हजारों लोगों की जान जा सकती थी। पुलिस ने फैयाज प्रेमजी नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने मुहर्रम के जुलूस के दौरान जहर फैलाकर करीब 15,000 लोगों को मारने की योजना बनाई थी। पुलिस को आरोपी के पास से भारी मात्रा में जहरीले कैप्सूल मिले हैं।
यह पूरी घटना मुंबई के Byculla इलाके की है। 25 जून 2026 को रे रोड स्थित रहमतआबाद कब्रिस्तान के पास मुहर्रम का जुलूस निकला था, जहां करीब 30,000 लोग जमा थे। आरोपी फैयाज प्रेमजी वहां लोगों को कैप्सूल बांट रहा था। तीन महिला वॉलंटियर्स को उसकी हरकत पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन करीब 30,000 खाली एंटीबायोटिक कैप्सूल मंगवाए थे। उसने 50 किलो जिंक फॉस्फाइड (Zinc Phosphide) खरीदा, जो कि चूहों को मारने वाला एक खतरनाक जहर है। पुलिस ने उसके पास से 14,900 भरे हुए कैप्सूल बरामद किए हैं। इस घटना में 11 लोग बीमार हुए थे, जिन्हें समय पर इलाज मिलने के बाद अब खतरा टल गया है।
आरोपी फैयाज प्रेमजी पुणे का रहने वाला BBA ग्रेजुएट है और पेंट का बिजनेस करता है। वह पिछले 15 दिनों से डोंगरी इलाके में एक किराए के कमरे में रह रहा था, जहां उसने इन जहरीले कैप्सूल को तैयार किया। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह कम से कम 15,000 लोगों की जान लेना चाहता था।
DCP जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 110 और 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस साजिश के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन या आतंकी संगठन का हाथ है। आरोपी पिछले एक साल में 19 बार ईरान और इराक जा चुका है, जहां उसकी मां और बहन रहती हैं। केंद्रीय एजेंसियां भी अब इस मामले की जांच में जुड़ गई हैं।