Mumbai में ड्रग केस में फंसाने की धमकी देने वाला पुलिस ड्राइवर सस्पेंड, वायरल वीडियो के बाद एक्शन
Maharashtra/Mumbai: मुंबई पुलिस के एक ड्राइवर ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झूठे ड्रग केस में फंसाने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइ
Maharashtra/Mumbai: मुंबई पुलिस के एक ड्राइवर ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झूठे ड्रग केस में फंसाने की धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में पुलिस ड्राइवर पवन सांगले, जो Sion पुलिस स्टेशन में तैनात था, छात्रों को डराते हुए दिख रहा है। उसने कहा कि अगर छात्रों ने Cockroach Janta Party (CJP) से जुड़े प्रदर्शन जारी रखे, तो वह उनके बैग में 50 ग्राम पाउडर रखकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। ड्राइवर ने यह भी कहा कि ड्रग्स केस में फंसने के बाद उन्हें जमानत नहीं मिलेगी। यह पूरी बातचीत एक पुलिस गाड़ी के अंदर हुई, जहां छात्रों को हिरासत में रखा गया था।
यह पूरा विवाद NEET परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों से जुड़ा है। मुंबई में छात्र दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे।
इस मामले में महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के DGP सदानंद डेट और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से मुलाकात की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को मुंबई में 500 से 700 छात्रों को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ झूठी FIR दर्ज की गई। साथ ही यह आरोप भी लगाया गया कि पुलिस ने छात्रों के मोबाइल फोन जबरन चेक किए और उनकी लाइव लोकेशन मांगी।
मुंबई पुलिस ने वीडियो की सच्चाई की जांच की और पुष्टि होने के बाद ड्राइवर पवन सांगले को वर्तमान पोस्टिंग से हटा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने तक आरोपी ड्राइवर सस्पेंड रहेगा।