Mumbai में छात्र प्रदर्शन के दौरान एक्ट्रेस Ayesha Khan हिरासत में, सोशल मीडिया पर पूछा- क्यों पकड़ा मुझे
Maharashtra: फिल्म ‘Dhurandhar’ के गाने ‘Shararat’ में नजर आई एक्ट्रेस Ayesha Khan को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह घटना बुधवार, 22 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 4 बजे दादर इलाके में हुई। Ayesh
Maharashtra: फिल्म ‘Dhurandhar’ के गाने ‘Shararat’ में नजर आई एक्ट्रेस Ayesha Khan को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह घटना बुधवार, 22 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 4 बजे दादर इलाके में हुई। Ayesha Khan अपने दोस्तों के साथ NEET परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में वहां पहुंची थीं।
Ayesha Khan ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में दिख रहा है कि 4-5 महिला पुलिसकर्मी उन्हें जबरदस्ती पुलिस वैन में ले जा रही हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि वह वहां शांति से खड़ी थीं और उन्होंने कोई नारेबाजी नहीं की थी। पुलिस ने उन्हें बताया कि दादर के उस इलाके में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, लेकिन हिरासत में लेने का ठोस कारण नहीं बताया। Ayesha ने वीडियो में सवाल किया कि आखिर उन्हें क्यों पकड़ा गया।
पुलिस Ayesha Khan और उनके दोस्तों को दादर से वर्ली पुलिस स्टेशन ले गई। वहीं उनके भाई को रफी अहमद किदवई पुलिस स्टेशन ले जाया गया। Ayesha ने बताया कि पुलिस स्टेशन में उनके साथ सम्मान से पेश आया गया, लेकिन हिरासत की वजह नहीं बताई गई। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह अपने भाई को छुड़ाने दूसरे पुलिस स्टेशन गईं।
NEET परीक्षा की अनियमितताओं और छात्रों की आत्महत्याओं के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में चल रहा है। दिल्ली में ‘Cockroach Janta Party’ (CJP) ने इसकी शुरुआत की थी। इस मुद्दे पर सोनम वांगचुक पहले ही हिरासत में लिए जा चुके हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी छात्रों का समर्थन किया है। इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।