Mumbai में CJP के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, 5 दिन में 400 लोगों पर केस दर्ज

Maharashtra/Mumbai: मुंबई पुलिस ने Cockroach Janta Party (CJP) के समर्थन में किए गए विरोध प्रदर्शनों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले पांच दिनों में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले करीब 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गय

Maharashtra/Mumbai: मुंबई पुलिस ने Cockroach Janta Party (CJP) के समर्थन में किए गए विरोध प्रदर्शनों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले पांच दिनों में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले करीब 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 13 FIR दर्ज की हैं।

यह पूरा मामला दिल्ली में CJP द्वारा छात्रों के हक में किए जा रहे आंदोलन से जुड़ा है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मुंबई में ये प्रदर्शन शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन जैसी जगहों पर हुए।

पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, 1951 की धारा 37 के तहत पाबंदियां लगाई हैं। 23 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने और जुलूस में पटाखे फोड़ने पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों पर केस हुआ है, उन पर गैरकानूनी तरीके से जमा होने और सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 189 और 190 के साथ महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 135 शामिल है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शनों के लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और खुफिया जानकारी मिली थी कि इससे शहर की शांति भंग हो सकती है। वहीं, 22 जुलाई को चेंबूर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर गार्डन में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन हुए, जहां कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke ने साफ किया है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को बर्बर बताया और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। इस आंदोलन को AISF, SFI और AISA जैसे छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।