Mumbai में पुलिसकर्मी ने छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दी, वीडियो वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल हटा

Maharashtra: मुंबई में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। वीडियो में अधिकारी कथित तौर पर कह रहा है कि अगर विरोध प्रदर्शन जारी रहा तो वह 5

Maharashtra: मुंबई में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। वीडियो में अधिकारी कथित तौर पर कह रहा है कि अगर विरोध प्रदर्शन जारी रहा तो वह 50 ग्राम नशीला पाउडर प्लांट कर देगा। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा देखा जा रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी हंगामा मच गया है।

यह मामला तब सामने आया जब गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इस वीडियो में मुंबई पुलिस के एक जवान को छात्रों को डराते हुए देखा गया। यह छात्र Cockroach Janta Party (CJP) के समर्थन में NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल पवन सांगले के रूप में हुई है, जो Sion पुलिस स्टेशन में मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट में ड्राइवर के पद पर तैनात था। DCP (ऑपरेशंस) अकबर पठान ने पुष्टि की है कि पवन सांगले को उनके वर्तमान पद से हटा दिया गया है और जांच पूरी होने तक वह इस पोस्टिंग पर नहीं रहेंगे।

इस घटना पर राजनीति भी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे लोकतंत्र पर काला धब्बा और खाकी वर्दी में गुंडागर्दी बताया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने DGP और मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर आरोपी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई और हिरासत में लिए गए छात्रों को तुरंत छोड़ने की मांग की है। वहीं CLP नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि पुलिस युवाओं को डराने के लिए अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है और यह तरीका ब्रिटिश शासन के समय जैसा है।

वरषा गायकवाड़ और राज ठाकरे ने भी इस मामले में दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। फिलहाल मुंबई के शिवाजी पार्क, चेंबूर और आजाद मैदान जैसे इलाकों में छात्रों का प्रदर्शन जारी है और पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है।