Mumbai में मुहर्रम जुलूस के दौरान जहर फैलाने की साजिश नाकाम, 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस में लोगों को जहर देने की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से भारी मात्रा में जहरीले कैप्सूल बरामद क

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के जुलूस में लोगों को जहर देने की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से भारी मात्रा में जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं। अगर यह योजना सफल हो जाती, तो हजारों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

यह पूरी घटना शनिवार, 27 जून 2026 को सामने आई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि जुलूस के दौरान एक व्यक्ति लोगों को दवा बताकर कुछ कैप्सूल बांट रहा है। इसी बीच सलमान सैय्यद नाम का एक व्यक्ति उन कैप्सूल को खाने के बाद बीमार पड़ गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 14,900 कैप्सूल जब्त किए।

DCP (सेंट्रल रीजन, जोन 1) जयंत मीना ने मीडिया को बताया कि एक बहुत बड़ी त्रासदी को टाल दिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पुणे के बिजनेसमैन फैयाज प्रेमजी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से उसके आधार कार्ड और पासपोर्ट के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

जांच में पता चला है कि इन कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड (Zinc Phosphide) नाम का बेहद जहरीला पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, इस साजिश का लक्ष्य मुहर्रम जुलूस में शामिल करीब 30,000 लोग थे। फिलहाल पुलिस आरोपी के बैंक खातों, उसकी यात्राओं और संपर्कों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस बड़ी साजिश के पीछे कोई और बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।