Mumbai में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कुर्ला और घाटकोपर से 12 गिरफ्तार, 17 लाख का सामान जब्त

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने कुर्ला और घाटकोपर इलाके में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। ये जालसाज बीमा कंपनियों के नाम पर लोगों को बोनस दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ठग रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अब

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने कुर्ला और घाटकोपर इलाके में चल रहे तीन फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश किया है। ये जालसाज बीमा कंपनियों के नाम पर लोगों को बोनस दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ठग रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 17.18 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 22 जून 2026 को गोवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत से हुई। गोवंडी के रहने वाले एक व्यक्ति से जालसाजों ने HDFC ERGO Health Insurance के प्रतिनिधि बनकर संपर्क किया था। उन्होंने पीड़ित को 1.53 लाख रुपये के नो-क्लेम बोनस का लालच दिया और बदले में उससे करीब 3.43 लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस की जांच में पता चला कि ये फर्जी कॉल सेंटर कुर्ला (वेस्ट) के कोहिनूर सिटी मॉल और घाटकोपर केअसलफा गांव से संचालित हो रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोना बरामद किया है।

जब्त किया गया सामान संख्या/मात्रा
कंप्यूटर 29
लैपटॉप 5
मोबाइल फोन 15
राउटर्स 3
सिम कार्ड 15
सोना 28.05 ग्राम

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन आरोपियों ने पिछले कई महीनों में कई लोगों को अपना शिकार बनाया है और इनका नेटवर्क दूसरे राज्यों तक फैला हो सकता है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

IRDAI ने साफ किया है कि कोई भी बीमा कंपनी या सरकारी संस्था मैच्योरिटी बेनिफिट या बोनस के लिए पहले पैसे नहीं मांगती है। मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान कॉल पर अपना OTP, CVV या बैंक डिटेल्स साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।