Mumbai में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार; भारी मात्रा में ATM कार्ड और सिम जब्त

Maharashtra/Mumbai: मुंबई सिटी क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर स्कैम गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में एक मास्टरमाइंड और उसके पांच साथी शामिल थे, जो लोगों को ठगने के लिए फर्जी बैंक अकाउंट

Maharashtra/Mumbai: मुंबई सिटी क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर स्कैम गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में एक मास्टरमाइंड और उसके पांच साथी शामिल थे, जो लोगों को ठगने के लिए फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बैंक दस्तावेज और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दक्षिण मुंबई के Pydhonie इलाके में Isaji Street पर G D Overseas नाम की एक फर्जी कंपनी चल रही है। जांच में पता चला कि यह गिरोह नए करंट अकाउंट खोलता था और सिम कार्ड एक्टिवेट करता था। इसके बाद इन अकाउंट किट्स और सिम कार्ड्स को दुबई भेजा जाता था, जहां इनका इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और साइबर फ्रॉड के जरिए लोगों को लूटने के लिए किया जाता था।

इस मामले में Pydhonie पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। डिप्टी कमिश्नर राज रोशन तिलक ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट-2 इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और शक है कि इस नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने पाया कि जब्त किए गए बैंक खातों का संबंध पहले से दर्ज कम से कम 18 साइबर अपराध मामलों से है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान निम्नलिखित सामान जब्त किया है:

जब्त सामान संख्या/विवरण
ATM कार्ड 66 (अलग-अलग बैंकों के)
चेक बुक 122
बैंक पासबुक 15
सिम कार्ड 12 अलग कंपनियों के
रबर स्टैम्प 68 (विभिन्न कंपनियों के)
कंप्यूटर और प्रिंटर 2 कंप्यूटर और 1 कलर प्रिंटर
अन्य 2 पेन ड्राइव, अकाउंट फॉर्म, बिजली बिल और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को फिलहाल पुलिस हिरासत में लिया गया है और उनकी रिमांड 8 जुलाई तक बढ़ाई गई है।