Mumbai में तुर्की से आई पिस्टल के साथ 2 गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi गैंग से कनेक्शन की जांच शुरू

Maharashtra: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पंजाब के युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तुर्की देश की बनी दो आधुनिक पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है क

Maharashtra: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पंजाब के युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तुर्की देश की बनी दो आधुनिक पिस्टल और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इन हथियारों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हो सकता है।

यह पूरी कार्रवाई दक्षिण मुंबई के वाडी बंडर इलाके में पी डी मेलो रोड के पास की गई। पुलिस इंस्पेक्टर अरुण थोराट को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार बेचने की फिराक में हैं, जिसके बाद जाल बिछाकर रंजीत सिंह (36) और अमृत पाल सिंह (23) को पकड़ा गया। ये दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

डीसीपी (क्राइम) राज तिलक रोशन ने बताया कि जब्त किए गए हथियार तुर्की मूल के हैं, जिन्हें जिगाना पिस्टल के रूप में पहचाना गया है। इनके साथ अतिरिक्त मैगजीन भी मिली हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि ये हथियार मुंबई में किस लोकल गैंग को दिए जाने थे। एंटी-एक्सटॉर्शन सेल यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों को लाने के पीछे असली मकसद क्या था और क्या इनका सीधा संबंध बिश्नोई सिंडिकेट से है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।