Mumbai के Play Zone में बच्चे के पास्ता से निकला कॉकरोच, सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद मचा बवाल

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित एक बच्चों के प्ले ज़ोन में फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक बच्चे को सर्व किए गए पास्ता में कॉकरोच मिलने की बात कही गई है। इस घटना के बाद सोशल मी

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित एक बच्चों के प्ले ज़ोन में फूड सेफ्टी को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक बच्चे को सर्व किए गए पास्ता में कॉकरोच मिलने की बात कही गई है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है और हाइजीन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

यह मामला लोअर परेल के रघुवंशी मिल्स, सेनापति बापट मार्ग पर स्थित Pokiddo Junior प्ले ज़ोन का है। NDTV प्रॉफिट की ब्यूरो चीफ श्रिमि चौधरी ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बच्चों ने पास्ता खा लिया था और उसके बाद उसमें कॉकरोच मिला। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि बैठने वाली जगह पर भी मरे हुए कॉकरोच दिखाई दिए। इस शिकायत के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं।

इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए BMC, महाराष्ट्र FDA और FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग किया गया है। फिलहाल Pokiddo Junior की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। साथ ही BMC और FDA ने भी अभी तक किसी जांच या एक्शन की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि महाराष्ट्र FDA पहले से ही पूरे राज्य में फूड सेफ्टी को लेकर सख्त अभियान चला रहा है। हाल ही में मुंबई के कई बड़े रेस्टोरेंट और क्लब किचन के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं, जहाँ गंदगी और कॉकरोच पाए गए थे। 25 मई को आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर का पद संभाला था, जिसके बाद से मिलावट और साफ-सफाई के नियमों में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ छापेमारी तेज हो गई है।