Mumbai और Palghar में भारी बारिश का Red Alert, कई इलाकों में 200mm से ज्यादा बरसा पानी

Maharashtra: मुंबई में मानसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। 23 जून की रात से 24 जून की सुबह तक शहर के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौ

Maharashtra: मुंबई में मानसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। 23 जून की रात से 24 जून की सुबह तक शहर के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अब मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 जून की रात 10 बजे से 24 जून की सुबह 6 बजे के बीच 8 घंटे के अंदर कई जगहों पर 200 mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 23 जून को मुंबई में मानसून की आधिकारिक एंट्री हुई, जो सामान्य तारीख से 13 दिन देरी से आई है। अब रेड अलर्ट के कारण शहर में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

भारी बारिश की वजह से मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया। Andheri Subway, Hindmata, Dadar और Malad Subway जैसे इलाकों में जलभराव की खबरें आईं, जिससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। BMC के अधिकारियों ने बताया कि पानी निकालने का काम जारी है और ज्यादातर जगहों पर ट्रैफिक अब सामान्य हो गया है, हालांकि गांधी मार्केट और Sion में अभी भी काम चल रहा है। राहत की बात यह है कि Mithi River का जलस्तर 1.83 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से नीचे है।

शहर की लोकल ट्रेन और BEST बसें फिलहाल सामान्य रूप से चल रही हैं। IMD ने लोगों को सलाह दी है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, पुराने और कमजोर मकानों से दूर रहें और बिजली कड़कने के दौरान पानी वाली जगहों पर न जाएं। इसके अलावा, दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा तट के मछुआरों को 26 जून तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है क्योंकि वहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।