Mumbai के ऑफिस से दिखा शानदार हरा-भरा नजारा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Maharashtra: मुंबई जैसे बड़े शहर में जहां चारों तरफ ऊंची इमारतें और कंक्रीट के जंगल दिखते हैं, वहीं एक कर्मचारी के ऑफिस की खिड़की से दिखने वाले हरे-भरे नजारे ने सबका ध्यान खींचा है। इस नजारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर त
Maharashtra: मुंबई जैसे बड़े शहर में जहां चारों तरफ ऊंची इमारतें और कंक्रीट के जंगल दिखते हैं, वहीं एक कर्मचारी के ऑफिस की खिड़की से दिखने वाले हरे-भरे नजारे ने सबका ध्यान खींचा है। इस नजारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग ‘मिलियन डॉलर व्यू’ कह रहे हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @chirag_vadher04 ने शेयर किया है। वीडियो में ऑफिस की खिड़की से बाहर की हरियाली दिख रही है, जो मानसून के मौसम की वजह से और भी खूबसूरत लग रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि मुंबई की भागदौड़ के बीच ऐसा नजारा मिलना एक प्रिविलेज यानी सौभाग्य की बात है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कमेंट करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि यह ऑफिस गोरेगांव के Infinity IT park में स्थित है। आमतौर पर महानगरों में लोग अच्छी सैलरी के लिए प्राकृतिक सुंदरता और शांति का त्याग कर देते हैं, लेकिन इस वीडियो ने शहर के बीचों-बीच प्रकृति की मौजूदगी को दिखाया है।