Mumbai के NMACC में शुरू हुई ‘Second Nature’ आर्ट प्रदर्शनी, डिजिटल फूलों और रोशनी के बीच अनुभव करेंगे लोग

Maharashtra: मुंबई के निता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के आर्ट हाउस में ‘Second Nature’ नाम की एक खास आर्ट प्रदर्शनी शुरू हुई है। यह प्रदर्शनी 3 जुलाई 2026 को खुली और अब 10 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसमें आन

Maharashtra: मुंबई के निता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के आर्ट हाउस में ‘Second Nature’ नाम की एक खास आर्ट प्रदर्शनी शुरू हुई है। यह प्रदर्शनी 3 जुलाई 2026 को खुली और अब 10 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसमें आने वाले लोग सिर्फ कला को देखेंगे नहीं, बल्कि उसका हिस्सा बनेंगे।

इस प्रदर्शनी को मियामी की कंपनी Superblue ने तैयार किया है, जिसने पहली बार एशिया में अपना काम दिखाया है। आर्ट हाउस की चारों मंजिलों पर कुल नौ बड़े इंस्टॉलेशन लगाए गए हैं। ये ऐसी कलाकृतियां हैं जो वहां आने वाले लोगों की हरकतों पर प्रतिक्रिया देती हैं। लोग यहां डिजिटल फूलों के जंगलों के बीच घूम सकते हैं और रोशनी के बुलबुलों का पीछा कर सकते हैं।

Superblue की को-फाउंडर Mollie Dent-Brocklehurst ने बताया कि इस आर्ट का मकसद लोगों को सिर्फ दर्शक न रखकर उन्हें हिस्सा बनाना है। वहीं, क्यूरेटोरियल हेड Margot Mottaz का कहना है कि अगर पहली बार म्यूजियम आने वाला व्यक्ति भी समकालीन कला को पसंद करने लगे, तो उनका मकसद पूरा हो जाएगा।

NMACC से जुड़ी Isha Ambani ने कहा कि ‘Second Nature’ के जरिए इंसानों, तकनीक और प्रकृति के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है। इसका उद्देश्य लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा करना और उन्हें भविष्य के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करना है। इस प्रदर्शनी में Random International, teamLab, A.A.Murakami, Simon Heijdens और Es Devlin जैसे कलाकारों ने अपना काम पेश किया है।