Mumbai में ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 4 नए रेलवे ब्रिज जल्द होंगे शुरू; जान लीजिए कब खुलेगा कौन सा पुल

Maharashtra: मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग्स पर ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए 4 नए पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें तीन केबल-स्टेयड ब्रिज और शहर का पहला डबल-डेकर रोड ओवरब्रिज शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स पर करीब 1,17

Maharashtra: मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग्स पर ट्रैफिक की समस्या को खत्म करने के लिए 4 नए पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें तीन केबल-स्टेयड ब्रिज और शहर का पहला डबल-डेकर रोड ओवरब्रिज शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स पर करीब 1,179 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि पुराने ब्रिटिश जमाने के पुलों को बदला जा सके और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।

इन पुलों का निर्माण BMC और MRIDC मिलकर कर रहे हैं। काम को पूरा करने के लिए सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे और ट्रैफिक पुलिस के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स का मुख्य मकसद पूर्व और पश्चिम मुंबई के बीच सफर को आसान बनाना और सड़कों पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को छुटकारा दिलाना है।

पुल का नाम प्रकार संभावित खुलने की तारीख खास बात
Tilak Bridge (Dadar) Cable-Stayed मई 2027 (पहला हिस्सा अप्रैल 2027) दादर स्टेशन के पास कनेक्टिविटी सुधरेगी
Y Bridge (Byculla) Cable-Stayed दिसंबर 2026 103 साल पुराने पुल की जगह लेगा
Ghatkopar Bridge Cable-Stayed 2027 LBS मार्ग पर जाम कम होगा
Prabhadevi Bridge Double-Decker नवंबर 2026 शहर का पहला डबल-डेकर ब्रिज, Sewri-Worli Connector से जुड़ेगा

Byculla के Y ब्रिज का काम काफी आगे बढ़ चुका है और अप्रैल 2026 तक यह 78% पूरा हो गया था। वहीं Prabhadevi में बन रहा डबल-डेकर ब्रिज सबसे खास है क्योंकि इसका निचला हिस्सा लोकल ट्रैफिक के लिए होगा और ऊपरी हिस्सा नए कॉरिडोर से जुड़ा रहेगा। इन सभी निर्माण कार्यों में स्टील सेगमेंट को चलती रेलवे लाइनों के ऊपर फिट करना एक बड़ी चुनौती रही है, जिसके लिए रात के समय ब्लॉक लेकर काम किया गया है।