Mumbai में NCP नेता Zeeshan Siddique को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर Zeeshan Akhtar से जुड़े ऑडियो पर पुलिस जांच शुरू
Maharashtra: एनसीपी नेता Zeeshan Siddique को एक ऑडियो क्लिप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैर-संज्ञेय अपराध (NC) दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी गैंगस्टर Zeeshan Akhtar से
Maharashtra: एनसीपी नेता Zeeshan Siddique को एक ऑडियो क्लिप के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैर-संज्ञेय अपराध (NC) दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी गैंगस्टर Zeeshan Akhtar से जुड़ी है, जो बाबा Siddique की हत्या के मामले में भी आरोपी है।
जानकारी के मुताबिक, Zeeshan Siddique की बहन ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप के बारे में पुलिस को बताया। इस ऑडियो में दावा किया गया है कि बाबा Siddique की हत्या के बाद अब Zeeshan की बारी है। इसमें एक ‘फतवा’ जारी होने की बात भी कही गई है। कुछ रिपोर्ट्स में इस ऑडियो में सुशांत सिंह राजपूत केस का जिक्र होने की बात भी सामने आई है।
फिलहाल Zeeshan Siddique भारत से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने खुद अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस ऑडियो की सच्चाई की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आवाज वाकई Zeeshan Akhtar की है या नहीं। गैंगस्टर Zeeshan Akhtar फिलहाल विदेश में है और उसकी लोकेशन अमेरिका बताई जा रही है।
Zeeshan Siddique को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 और 2025 में उन्हें ईमेल के जरिए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और उनके पिता जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी। नवंबर 2025 में उनकी Y-कैटेगरी की सुरक्षा हटा ली गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। पुलिस अब यह देख रही है कि क्या उन्हें फिर से सुरक्षा देने की जरूरत है।