Mumbai में नेवी जवान और दो बच्चों की मौत, घर में मिले शव; पुलिस जांच शुरू
Maharashtra: मुंबई के नेवी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक Navy sailor और उसके दो छोटे बच्चों के शव उनके घर में मिले हैं। बच्चों की उम्र महज दो महीने और तीन साल थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके म
Maharashtra: मुंबई के नेवी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक Navy sailor और उसके दो छोटे बच्चों के शव उनके घर में मिले हैं। बच्चों की उम्र महज दो महीने और तीन साल थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नेवी जवान ने फांसी लगाकर अपनी जान ली है। वहीं, दोनों बच्चों की मौत जहर देने की वजह से होने का शक है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
मुंबई पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल पुलिस को और जानकारियों का इंतजार है।