Mumbai के Nalasopara में गंदे बारिश के पानी से केतली धोता दिखा चाय वाला, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Maharashtra: मुंबई के पास Nalasopara स्टेशन के बाहर एक चाय बेचने वाले का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चाय वाला सड़क पर जमा गंदे और बदबूदार बारिश के पानी से अपनी केतली धोता नजर आ रहा है। यह घटना स्टेशन क्षेत

Maharashtra: मुंबई के पास Nalasopara स्टेशन के बाहर एक चाय बेचने वाले का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चाय वाला सड़क पर जमा गंदे और बदबूदार बारिश के पानी से अपनी केतली धोता नजर आ रहा है। यह घटना स्टेशन क्षेत्र के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के सामने की बताई जा रही है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि मानसून के समय ऐसे दूषित पानी के इस्तेमाल से गैस्ट्रोएन्टराइटिस, हैजा और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि इस चाय विक्रेता और नियम तोड़ने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने Food and Drug Administration (FDA) और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन के पास बिकने वाले सभी खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की नियमित जांच की जाए। रेलवे प्रशासन ने पुष्टि की है कि मामले की त्वरित जांच चल रही है और जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा।