Mumbai में भारी बारिश से हाहाकार, कई इलाकों में भरा घुटनों तक पानी, स्कूल-कॉलेज बंद

Maharashtra: मुंबई में मानसून की भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इस स्थिति को दे

Maharashtra: मुंबई में मानसून की भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए Red Alert जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी वजह से BMC ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों को दोपहर के सत्र के लिए बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) और पुणे-नाशिक बेल्ट के लोगों से अपील की है कि वे 6 जुलाई तक बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें।

शहर के कुर्ला रेलवे स्टेशन, अंधेरी, साकीनाका, चेंबूर, सांताक्रूज, गोरेगांव, पवई और वसई जैसे इलाकों में भारी जलजमाव हुआ है। भंडुप के LBS रोड पर सड़क धंसने से एक कार गड्ढे में गिर गई, जिससे लोग काफी डरे हुए हैं। BMC की टीमें पंपिंग मशीन के जरिए पानी निकालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बारिश की वजह से मुश्किल हो रही है।

लोकल ट्रेनों और ट्रैफिक की स्थिति इस प्रकार है:

  • सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 15 से 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।
  • नालासोपारा और विरार के बीच जलजमाव से वेस्टर्न रेलवे की सेवाएं ज्यादा प्रभावित हुई हैं।
  • सड़कों पर भारी जाम लगा है और कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कोलाबा में सबसे ज्यादा 290 mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्वी उपनगरों में 118 mm और पश्चिमी उपनगरों में 99 mm बारिश हुई। BMC को पिछले 24 घंटों में पेड़ गिरने की 91 शिकायतें और शॉर्ट-सर्किट की 30 घटनाएं मिली हैं। मुंबई पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं और लोगों की मदद कर रही हैं।