Mumbai में मानसून की देरी से बढ़ी चिंता, IMD ने 24 जून तक जारी किया Yellow Alert

Maharashtra: मुंबई में मानसून की आमद इस बार काफी लेट हो गई है। आमतौर पर 10 जून तक बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल लोग अब भी इंतजार कर रहे हैं। सोमवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत म

Maharashtra: मुंबई में मानसून की आमद इस बार काफी लेट हो गई है। आमतौर पर 10 जून तक बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल लोग अब भी इंतजार कर रहे हैं। सोमवार सुबह शहर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ते ही बारिश थम गई।

IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मानसून के मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर मानसून की दस्तक 23 या 24 जून 2026 तक हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए 24 जून तक Yellow Alert जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। सोमवार को मुंबई के लिए Orange Alert भी जारी किया गया था।

सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच शहर के अलग-अलग इलाकों में काफी बारिश दर्ज की गई। बांद्रा में 70 mm, वर्ली में 61 mm और दादर में 58 mm बारिश हुई। हालांकि, सुबह 8:30 से शाम 5:30 के बीच सांताक्रूज और कोलाबा दोनों ऑब्जर्वेटरी में कोई बारिश नहीं हुई।

मानसून की इस देरी का सीधा असर शहर के पानी की सप्लाई पर पड़ रहा है। 17 जून तक जलाशयों में पानी का स्तर सिर्फ 10.72% रह गया था, जिससे जल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एल नीनो और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के सिस्टम न होने की वजह से मानसून की रफ्तार धीमी रही है। IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि मानसून आने से पहले इस तरह की छिटपुट बारिश होना एक सामान्य बात है।