Mumbai में 12 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, भारी बारिश के कारण IMD ने जारी किया Orange Alert
Maharashtra: मुंबई में करीब दो हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून की दस्तक हो गई है। मंगलवार, 23 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर शहर पहुंचा। इस बार मानसून अपने तय समय से 12 दिन देरी से आया है, जि
Maharashtra: मुंबई में करीब दो हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून की दस्तक हो गई है। मंगलवार, 23 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर शहर पहुंचा। इस बार मानसून अपने तय समय से 12 दिन देरी से आया है, जिससे शहर में जून के औसत बारिश के मुकाबले 300 प्रतिशत से ज्यादा की कमी दर्ज की गई थी।
मानसून के आते ही मंगलवार को मुंबई में जोरदार बारिश, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। शहर के बांद्रा इलाके में शुरुआती दौर में ही करीब 70 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मुरुड में 150 मिमी और रत्नागिरी में 147 मिमी बारिश हुई। IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने पुष्टि की है कि नमी वाली हवाओं और अन्य जरूरी मानकों के पूरा होने के बाद अब मानसून की आधिकारिक शुरुआत हो गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और रायगढ़ के लिए Orange Alert जारी किया है, जिसमें गंभीर गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी के साथ BMC ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने को कहा है। दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा तट के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि वहां मौसम खराब है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून की इस देरी के पीछे El Niño का प्रभाव, कमजोर सोमाली जेट और शुष्क हवाओं का असर रहा। अब मानसून अरब सागर के बाकी हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक फैल चुका है। अगले 2-3 दिनों में इसके गुजरात और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है।