Mumbai में पुलिस वैन रोकने वाली मॉडल Rhiya Ahir का वीडियो वायरल, CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामा

Maharashtra: मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क के पास एक बड़ा हंगामा हुआ जहां मॉडल और एक्ट्रेस Rhiya Ahir ने पुलिस वैन को हाथ से रोक लिया। यह घटना Cockroach Janta Party (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। सोशल मीडिय

Maharashtra: मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क के पास एक बड़ा हंगामा हुआ जहां मॉडल और एक्ट्रेस Rhiya Ahir ने पुलिस वैन को हाथ से रोक लिया। यह घटना Cockroach Janta Party (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।

यह पूरा मामला 22 जुलाई 2026 का है, जिसका वीडियो 23 जुलाई को इंटरनेट पर छाया। दरअसल, CJP के नेतृत्व में छात्र NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था और उन्हें वैन में भरकर ले जा रही थी, तभी 27 साल की Rhiya Ahir ने वैन के सामने खड़े होकर उसे रोक दिया।

Rhiya Ahir ने अपने इस कदम के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी, तो नागरिकों की जिम्मेदारी हमें ही लेनी होगी। डिफेंस फैमिली से आने वाली Rhiya ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था के साथ उनके अपने खराब अनुभवों ने उन्हें इस विरोध प्रदर्शन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस से मांग की कि हिरासत में लिए गए लोगों को वैन ले जाने के बजाय तुरंत वहीं छोड़ दिया जाए।

दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस के मुताबिक ये सभी प्रदर्शन बिना किसी आधिकारिक अनुमति के किए जा रहे थे। पुलिस ने 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच लगभग 400 लोगों के खिलाफ 13 FIR दर्ज की हैं। इन लोगों पर गैरकानूनी तरीके से जमा होने, रास्ता रोकने और सरकारी आदेशों की अनदेखी करने के आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच, छात्रों के समर्थन में राजनीति भी गर्मा गई है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने 26 जुलाई 2026 को मुंबई में एक संयुक्त मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों की एकजुटता दिखाने के लिए निकाला जाएगा।