Mumbai मॉडल Rhiya Ahir ने दर्ज कराई शिकायत, NEET प्रोटेस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हो रही थी ट्रोलिंग

Maharashtra: मुंबई की मॉडल Rhiya Ahir ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे हेट कैंपेन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरा मामला शिवाजी पार्क में हुए NEET प्रोटेस्ट से जुड़ा है, जहाँ एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ऑनल

Maharashtra: मुंबई की मॉडल Rhiya Ahir ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे हेट कैंपेन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरा मामला शिवाजी पार्क में हुए NEET प्रोटेस्ट से जुड़ा है, जहाँ एक वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ऑनलाइन निशाना बनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, Rhiya Ahir का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने पुलिस वैन का रास्ता रोका था। इसके बाद से ही इंटरनेट पर उनके खिलाफ नफरत भरा अभियान शुरू हो गया। मॉडल का आरोप है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर गलत पोस्ट शेयर किए गए।

Rhiya Ahir ने इस ऑनलाइन बदनामी और मानसिक प्रताड़ना के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया है। अब इस मामले की जांच महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा किए जाने की उम्मीद है, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।