Mumbai में जून के दौरान हवा हुई साफ, 8 दिन रहा ‘Good’ AQI; Thane पिछड़ा
Maharashtra: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मानसून की बारिश ने लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाई है। जून के महीने में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई की हवा की क्वालिटी में काफी अंतर देखा गया। जहां मुंबई की हवा सबसे ज्यादा साफ
Maharashtra: मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मानसून की बारिश ने लोगों को प्रदूषण से राहत दिलाई है। जून के महीने में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई की हवा की क्वालिटी में काफी अंतर देखा गया। जहां मुंबई की हवा सबसे ज्यादा साफ रही, वहीं ठाणे इस मामले में पीछे रह गया।
आंकड़ों की बात करें तो जून के महीने में मुंबई में 8 दिन हवा की क्वालिटी ‘Good’ श्रेणी में रही। यह सुधार महीने के आखिरी हिस्से में ज्यादा दिखा, खासकर 1, 18, 19, 20 और 22 से 25 जून के बीच। नवी मुंबई में भी हवा अच्छी रही और यहां कुल 7 दिन ‘Good’ AQI दर्ज किया गया। 27 जून को नवी मुंबई का AQI 44 था।
इन तीनों शहरों में ठाणे की हवा सबसे कम समय के लिए ‘Good’ रही, यहां केवल 3 दिन (22 से 24 जून) हवा की क्वालिटी अच्छी दर्ज हुई। हालांकि, ठाणे में 24 दिनों तक AQI ‘Satisfactory’ यानी संतोषजनक स्तर पर बना रहा। 28 जून को ठाणे का AQI 21 दर्ज किया गया जो कि ‘Good’ श्रेणी में आता है।
MMR इलाके की इस रिपोर्ट में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB), SAFAR और CPCB जैसी संस्थाओं के डेटा का इस्तेमाल किया गया है। अच्छी बात यह रही कि 1 से 27 जून के बीच किसी भी शहर में हवा की क्वालिटी ‘Moderate’ या ‘Poor’ के स्तर से ऊपर नहीं गई, जिससे आम लोगों को सांस लेने में आसानी हुई।