Mumbai के Mira Road में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा टावर क्रेन, 1 की मौत और कई गाड़ियां चकनाचूर

Maharashtra/Mumbai: मीरा रोड ईस्ट के JP North रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग से करीब 120 फीट ऊंचा टावर क्रेन अचानक गिर गया। इस हादसे में 21 साल के एक युवक की जान च

Maharashtra/Mumbai: मीरा रोड ईस्ट के JP North रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग से करीब 120 फीट ऊंचा टावर क्रेन अचानक गिर गया। इस हादसे में 21 साल के एक युवक की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा गुरुवार रात करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच हुआ। मलबे की चपेट में आने से मोहम्मद मुजम्मिल खोकर नाम के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह क्रेन बिल्डिंग की 11वीं या 13वीं मंजिल से गिरी थी। क्रेन गिरने से वहां खड़ी कई कारें और दोपहिया वाहन पूरी तरह दबकर चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद मौके पर मीरा-भायंदर नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों को शक है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं, जिसके लिए राहत कार्य जारी है।

काशिगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर राहुलकुमार पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मीरा रोड के बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने भी एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। पुलिस और प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्रेन गिरने की असली वजह क्या थी। जांच में मैकेनिकल खराबी, स्ट्रक्चरल समस्या, मौसम का असर या सुरक्षा नियमों की अनदेखी जैसे पहलुओं को देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे दुर्घटना स्थल से दूर रहें ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में आसानी हो सके।