Mumbai के Mira Road में Thar ने कई बाइक सवारों को मारी टक्कर, पुलिस ने दर्ज की FIR
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक Mahindra Thar Roxx ने कई मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है और अज्ञ
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक Mahindra Thar Roxx ने कई मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है और अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह घटना मीरा रोड के कशिगांव मेट्रो स्टेशन के पास हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अरबाज शेख नाम के यूजर ने 8 जुलाई 2026 को इस हादसे का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार SUV ने कई बाइक सवारों को टक्कर मारी और बिना रुके वहां से निकल गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
इस मामले में मीरा भयंदर वसई विरार (MBVV) पुलिस ने 9 जुलाई 2026 को कशिगांव पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 0334/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 184 और 187 लगाई है। ये धाराएं लापरवाही से गाड़ी चलाने और हादसे के बाद मौके से भागने से जुड़ी हैं।
पुलिस के मुताबिक, जिस गाड़ी से यह हादसा हुआ उसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR 98 X 5101 है। फिलहाल पुलिस इस गाड़ी के मालिक और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने पुष्टि की है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।