Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। म्हाडा (MHADA) शहर के अलग-अलग इलाकों में फैले 923 एकड़ जमीन का पुनर्विकास यानी रिडेवलपमेंट करने जा रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए आने वाले 5 से 10 सालों में करीब 75,4
Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। म्हाडा (MHADA) शहर के अलग-अलग इलाकों में फैले 923 एकड़ जमीन का पुनर्विकास यानी रिडेवलपमेंट करने जा रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए आने वाले 5 से 10 सालों में करीब 75,445 निवासियों को नए और बेहतर घरों में बसाया जाएगा। म्हाडा खुद इस पूरे काम के लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी के तौर पर काम करेगा।
इन बड़े इलाकों का होगा कायाकल्प और क्या है प्लान
म्हाडा के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने बताया कि चारकोप के 250 एकड़ और गोराई के 200 एकड़ इलाके के रिडेवलपमेंट के प्रस्ताव जल्द ही राज्य कैबिनेट को भेजे जाएंगे। इसके अलावा मोतीलाल नगर में 140 एकड़ जमीन पर 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाई जाएगी। यहाँ लगभग 35,000 परिवारों को बड़े घर मिलेंगे, जिसमें 1600 वर्ग फुट के घरों के साथ 800 वर्ग फुट के ‘जोड़ी’ यूनिट का विकल्प भी होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए अडानी ग्रुप को चुना गया है।
किन इलाकों में काम शुरू हो चुका है और क्या हैं नियम
मुंबई के कुछ खास इलाकों में रिडेवलपमेंट का काम पहले ही शुरू किया जा चुका है। इनमें बांद्रा रिक्लेमेशन, अंधेरी वेस्ट का एसवीपी नगर और वरली का आदर्श नगर शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स को DCPR 2034 के नियमों के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है। सरकार ने नियमों में भी ढील दी है, अब 20 एकड़ से बड़ी कॉलोनियों के लिए हर एक निवासी की सहमति के बजाय सिर्फ सोसाइटी लेवल पर प्रस्ताव पास होना जरूरी है, जिससे काम तेजी से होगा।
रिडेवलपमेंट के दायरे में आने वाले मुख्य इलाके
| इलाका (Layout) |
क्षेत्रफल (Acres) |
| चारकोप |
250 एकड़ |
| गोराई |
200 एकड़ |
|
| मोतीलाल नगर |
140 एकड़ |
| बांद्रा रिक्लेमेशन |
98 एकड़ |
| आदर्श नगर (वरली) |
करीब 34.33 एकड़ |
| कामतपुरा |
34 एकड़ |
| अभ्युदय नगर |
33 एकड़ |
| एसवीपी नगर |
29 एकड़ |
| ओल्ड एमएचबी कॉलोनी |
26 एकड़ |