Mumbai में पानी की किल्लत, Manori में बनेगा पहला Desalination Plant, समुद्र के खारे पानी से मिलेगी पीने का पानी

Maharashtra/Mumbai: मुंबई में पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए BMC एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। शहर में पहली बार Manori में एक Desalination Plant लगाया जाएगा, जो अरब सागर के खारे पानी को पीने लायक मीठे पानी में बद

Maharashtra/Mumbai: मुंबई में पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए BMC एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। शहर में पहली बार Manori में एक Desalination Plant लगाया जाएगा, जो अरब सागर के खारे पानी को पीने लायक मीठे पानी में बदलेगा। यह प्रोजेक्ट उन इलाकों के लिए बड़ी राहत होगा जहां पानी की भारी कमी रहती है।

फिलहाल मुंबई के लोग पानी की कटौती का सामना कर रहे हैं। 28 जुलाई को Panjrapur पंपिंग स्टेशन पर मेंटेनेंस काम की वजह से शहर के कई हिस्सों में 15% पानी की कटौती की गई है। हालांकि, सात झीलों में पानी का स्तर बढ़कर 88.40% तक पहुंच गया है और विहार, तुलसी, तानसा और मोदक सागर जैसी झीलें पूरी तरह भर चुकी हैं। इसके बावजूद BMC ने साफ किया है कि 10% की मौजूदा कटौती तभी हटाई जाएगी जब सभी सात झीलें पूरी तरह भर जाएंगी।

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए Manori प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। उद्योगों मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में बताया कि 200 MLD क्षमता वाला यह प्लांट करीब चार साल में चालू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के आने के बाद निवासियों के लिए पानी के दाम लगभग 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ सकते हैं।

इस पूरे प्रोजेक्ट की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:

विवरण जानकारी
प्रोजेक्ट लागत (प्लांट) 11,166.17 करोड़ रुपये
टनल लागत (प्रस्तावित) 2,241 करोड़ रुपये
क्षमता 200 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन)
मुख्य ठेकेदार GVPR Engineers Limited
टनल ठेकेदार (प्रस्तावित) Afcons Infrastructure Ltd
टनल की लंबाई 7.175 किलोमीटर
तकनीकी पार्टनर IDE Technologies (इजरायल)

पानी को प्लांट से शहर तक पहुंचाने के लिए Manori से चारकोप और महावीर नगर (कांदिवली) तक एक अंडरग्राउंड टनल बनाई जाएगी। इस टनल का काम अगस्त 2026 से शुरू होने की उम्मीद है और इसे पूरा होने में 45 महीने का समय लगेगा। इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंत्रालय (MoEFCC) और तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (MCZMA) से जरूरी मंजूरी मिल चुकी है।