Mumbai में 75 साल के बुजुर्ग बने Mickey Mouse, गुजर-बसर के लिए जुहू बीच पर कर रहे हैं कड़ी मेहनत

Maharashtra: मुंबई के जुहू बीच पर इन दिनों एक 75 साल के बुजुर्ग अपनी जिंदगी चलाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। Rahu Mohan Pawar नाम के यह बुजुर्ग Mickey Mouse की ड्रेस पहनकर पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं। वह लोगों के सा

Maharashtra: मुंबई के जुहू बीच पर इन दिनों एक 75 साल के बुजुर्ग अपनी जिंदगी चलाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। Rahu Mohan Pawar नाम के यह बुजुर्ग Mickey Mouse की ड्रेस पहनकर पर्यटकों का मनोरंजन करते हैं। वह लोगों के साथ डांस करते हैं और फोटो खिंचवाकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं।

Rahu Mohan Pawar पिछले तीन सालों से यह काम कर रहे हैं। इससे पहले वह दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे, लेकिन उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें वह काम छोड़ना पड़ा। अब वह किराए पर Mickey Mouse की ड्रेस लेते हैं और घंटों बीच पर खड़े रहकर काम करते हैं।

मुंबई की भारी उमस और गर्मी में यह भारी ड्रेस पहनकर लंबे समय तक रहना उनके लिए शारीरिक रूप से काफी मुश्किल होता है। इसके बावजूद वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस दिनचर्या को जारी रखे हुए हैं। यह मामला तब सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर Aradhana Chatterjee ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह कहानी चर्चा में आई।