Mumbai में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुला, 25 साल के युवक की मौत
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। यहाँ एक खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुल गया, जिसकी चपेट में आने से 25 साल के एक युवक की जान चली गई। यह घटना बुधवार दोपहर की है जब युवक कार
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के मीरा रोड इलाके में एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ है। यहाँ एक खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुल गया, जिसकी चपेट में आने से 25 साल के एक युवक की जान चली गई। यह घटना बुधवार दोपहर की है जब युवक कार की जांच कर रहा था।
मृतक की पहचान मोहित सुरेश सोनी के रूप में हुई है, जो मीरा रोड (पूर्व) के टियारा हिल्स का रहने वाला था और कारों का डीलर था। जानकारी के मुताबिक, मोहित एक 15 साल पुरानी Honda कार (नंबर MH01AL6301) को किसी तीसरे पक्ष को बेचने से पहले उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान स्टीयरिंग व्हील का एयरबैग अपने आप खुल गया।
पुलिस के मुताबिक, एयरबैग के अचानक खुलने से उसका प्लास्टिक कवर मोहित की गर्दन के दाहिनी ओर जोर से लगा, जिससे गहरा घाव हो गया। भारी खून बहने के कारण मोहित बेहोश हो गया और समय पर मदद न मिलने की वजह से उसकी मौत हो गई। उन्हें तुरंत भायंदर के पंडित भीमसेन जोशी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
काशिमीरा पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की जांच कर रही है। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने बताया कि कार स्थिर खड़ी थी और बाहर से किसी टक्कर या नुकसान के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। अब RTO की टीम कार के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच कर रही है। साथ ही, पुलिस कार बनाने वाली कंपनी से भी टेक्निकल रिपोर्ट मांगेगी ताकि पता चल सके कि एयरबैग अपने आप क्यों खुला। मोहित के भाई कुलदीप सोनी ने प्रशासन से इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है।