Mumbai में Facebook पर अश्लील लिंक क्लिक करते ही उड़े 70 हजार रुपये, कुर्ला के युवक के साथ हुआ फ्रॉड

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाले एक 32 साल के युवक के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने की वजह से शख्स के बैंक खाते से 70,000 रुपये साफ हो गए। यह घटन

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाले एक 32 साल के युवक के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने की वजह से शख्स के बैंक खाते से 70,000 रुपये साफ हो गए। यह घटना 18 मई 2026 की शाम को हुई, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

पीड़ित व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का रहने वाला है और साकीनाका की एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता है। उसने फेसबुक पर ‘BX Sex’ नाम के एक पेज पर एक अश्लील लिंक देखा और जैसे ही उस पर क्लिक किया, उसके मोबाइल का कंट्रोल हैकर्स के पास चला गया। इसके बाद उसके खाते से बिना उसकी अनुमति के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिए गए।

धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने सबसे पहले नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साकीनाका पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उस फर्जी पेज और हैकर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। किसी भी अनजान, संदिग्ध या अश्लील लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ऐसे लिंक के जरिए आपका फोन हैक किया जा सकता है और बैंक खाता खाली हो सकता है।