Mumbai में मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीली गोलियां बांटने वाला शख्स गिरफ्तार, 15 हजार लोगों को मारने की थी साजिश
Maharashtra/Mumbai: दक्षिण मुंबई के Byculla इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दर्द निवारक दवा बताकर जहरीली गोलियां बांटने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में करीब 11 लोग बीमार हो गए थे, जिन्हें अस्पत
Maharashtra/Mumbai: दक्षिण मुंबई के Byculla इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दर्द निवारक दवा बताकर जहरीली गोलियां बांटने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में करीब 11 लोग बीमार हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई और अब वे खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने आरोपी की पहचान पुणे के विमान नगर निवासी 39 वर्षीय Faiyyaz Premji के रूप में की है। वह BBA ग्रेजुएट है और उसके पिता की पेंट कंपनी है। जांच में पता चला कि आरोपी ने इन कैप्सूल में ‘zinc phosphide’ नाम का खतरनाक रसायन मिलाया था, जिसका इस्तेमाल चूहे मारने की दवा के तौर पर किया जाता है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने हर कैप्सूल में एक ग्राम जहर मिलाया था।
पुलिस को आरोपी के डोंगरी स्थित गेस्ट हाउस और उसके घर से करीब 14,900 तैयार कैप्सूल और 50 किलो चूहे मारने का जहर मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि उसने ऑनलाइन करीब 30,000 खाली कैप्सूल और 100 किलो जहर मंगवाया था। गोवंडी के रहने वाले सलमान सय्यद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दर्द निवारक गोली समझकर कैप्सूल खाने के बाद उन्हें पेट में तेज दर्द और उल्टी की समस्या हुई थी।
DCP Jayant Meena ने बताया कि पुलिस इसे ‘lone wolf’ हमला मानकर जांच कर रही है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में जहर क्यों तैयार किया गया और क्या आरोपी के संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से हैं। आरोपी की मां और बहन ईरान में रहते हैं और वह खुद 2025 में ईरान और इराक गया था।
Faiyyaz Premji के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 110 (अपराध करने का प्रयास) और 123 (जहर देकर चोट पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। Byculla पुलिस की तत्परता से एक बड़ी त्रासदी टल गई और आगे गोलियां बांटने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया।