Mumbai में मुहर्रम जुलूस के दौरान जहरीले कैप्सूल बांटने वाला शख्स गिरफ्तार, हजारों लोगों की जान बचानी
Maharashtra/Mumbai: दक्षिण मुंबई के री रोड इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। Byculla पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो लोगों को दर्द निवारक दवा बताकर जहरीले कैप्सूल
Maharashtra/Mumbai: दक्षिण मुंबई के री रोड इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। Byculla पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो लोगों को दर्द निवारक दवा बताकर जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम Faiyyaz Premji है, जो पुणे का रहने वाला है और पेंट का बिजनेस करता है। वह करीब 15 दिन पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में किराए पर रहने आया था। जुलूस के दौरान सलमान सैय्यद नाम के व्यक्ति ने आरोपी से एक कैप्सूल लिया, जिसे खाने के बाद उसे उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द हुआ। सलमान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
DCP जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी ने खुद कबूल किया है कि उसका मकसद मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाना था। उसने ऑनलाइन 50 किलो Zinc Phosphide (चूहों को मारने वाला जहर) और 30,000 खाली कैप्सूल मंगवाए थे। वह हर कैप्सूल में 1 ग्राम जहर भर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं।
पुलिस का मानना है कि अगर यह साजिश सफल हो जाती, तो जुलूस में शामिल करीब 30,000 लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। Byculla पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 123 के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी साल 2025 में ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है। पुलिस अब उसकी इन यात्राओं की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन या बड़ी साजिश से जुड़ा हुआ था। फिलहाल बरामद कैप्सूलों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर किसी भी अनजान व्यक्ति से दवा या खाने-पीने की चीजें न लें।