Mumbai के Mahim Koliwada में महिलाओं ने शुरू किया Cloud Kitchen, अब घर के स्वाद के साथ मिलेगा Tilapia और Surmai

Maharashtra: मुंबई के माहिम कोलीवाड़ा में रहने वाली महिलाओं ने अब अपने हुनर को नए स्तर पर पहुँचाया है। यहाँ की होम शेफ ने अपना पहला Cloud Kitchen शुरू किया है, जिससे अब वे केवल घर तक सीमित न रहकर बड़े स्तर पर कैटरिंग और

Maharashtra: मुंबई के माहिम कोलीवाड़ा में रहने वाली महिलाओं ने अब अपने हुनर को नए स्तर पर पहुँचाया है। यहाँ की होम शेफ ने अपना पहला Cloud Kitchen शुरू किया है, जिससे अब वे केवल घर तक सीमित न रहकर बड़े स्तर पर कैटरिंग और डिलीवरी सर्विस दे सकेंगी। इस पूरी पहल को Daryavardi Producer Company Limited (DPCL) द्वारा आगे बढ़ाया गया है।

यह क्लाउड किचन ग्राहकों की पसंद के हिसाब से काम कर रहा है। जहाँ पारंपरिक रूप से कोली समुदाय में बंगडा और सुरमई जैसी मछलियों का इस्तेमाल होता है, वहीं अब यहाँ Tilapia पैटीज जैसे नए व्यंजन भी तैयार किए जा रहे हैं। इससे पहले जून में DPCL से जुड़ी 12 होम शेफ ने सतारा के वाई में एक बड़े जन्मदिन समारोह के लिए कैटरिंग का काम संभाला था, जहाँ उन्होंने पारंपरिक महाराष्ट्रीयन और सीफूड डिशेज परोसी थीं।

वर्तमान में ये शेफ व्हाट्सएप मार्केटिंग और जान-पहचान के जरिए अपने बिजनेस को बढ़ा रही हैं। इस काम में धारावी कोलीवाड़ा की प्रमिला पीटर जैसी महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं, जो DPCL के मौजूदा क्लाउड किचन का मैनेजमेंट देख रही हैं।

भारत में इस तरह का बिजनेस चलाने के लिए FSSAI लाइसेंस होना सबसे जरूरी है। टर्नओवर के हिसाब से इसमें बेसिक रजिस्ट्रेशन, स्टेट लाइसेंस या सेंट्रल लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके अलावा शॉप एंड एस्टाब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन, GST नंबर और फायर डिपार्टमेंट से NOC लेना भी अनिवार्य होता है। GST काउंसिल के नियमों के मुताबिक क्लाउड किचन को रेस्टोरेंट की श्रेणी में रखा गया है, इसलिए इन सेवाओं पर 5% GST लगता है।