Mumbai समेत Maharashtra के कई जिलों में भारी बारिश का Orange Alert, Palghar में Red Alert जारी
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि शहर में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली कड़कने और
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि शहर में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की संभावना है। इस बारिश की वजह से आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में 29 जून, 1 जुलाई, 2 जुलाई और 3 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार 30 जून को हल्का येलो अलर्ट है, लेकिन सोमवार और बुधवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई के अलावा ठाणे में भी इन तारीखों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पालघर जिले की स्थिति ज्यादा गंभीर है, जहां सोमवार 29 जून को रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिसका मतलब है कि वहां प्रशासन को जरूरी एक्शन लेने की जरूरत है। रायगढ़ जिले में अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट लागू है।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो मुंबई के सांताक्रूज ऑब्जर्वेटरी में 103.1 मिमी और कोलाबा में 30.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण मरीन लाइन्स, प्रभादेवी, Byculla, लालबाग, अंधेरी, मलाड, जोगेश्वरी, कुर्ला, मुलुंड और कंजुरमार्ग जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया। अंधेरी सबवे में पानी भरने की वजह से इसे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, हालांकि बाद में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। सुबह के समय ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।
IMD और Regional Meteorological Centre, Mumbai ने बताया कि कोंकण और गोवा के इलाकों में 5 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे बिना वजह बाहर निकलने से बचें और सरकारी निर्देशों का पालन करें।