Mumbai समेत महाराष्ट्र के 4 Domino’s Pizza आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड, गंदगी और हाइजीन की मिली बड़ी खामियां

Maharashtra: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग प्रशासन (FDA) ने राज्य में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें से तीन आउटलेट्स मुंबई में हैं। यह कार्रवाई जुबिलियंट फूडवर्क्स द्वारा संचालित इन

Maharashtra: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग प्रशासन (FDA) ने राज्य में डोमिनोज पिज्जा के चार आउटलेट्स के बिजनेस लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। इनमें से तीन आउटलेट्स मुंबई में हैं। यह कार्रवाई जुबिलियंट फूडवर्क्स द्वारा संचालित इन स्टोर्स में फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों की भारी अनदेखी पाए जाने के बाद की गई है।

FDA ने बताया कि 10 जुलाई से 11 अगस्त 2026 के बीच एक विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान मुंबई के विले पारले (वेस्ट), बोरीवली (वेस्ट) और घाटकोपर (वेस्ट) के आर-सिटी मॉल स्थित आउटलेट्स में गंभीर कमियां मिलीं। इसके अलावा सतारा जिले के करड़ में स्थित मलकापुर आउटलेट का लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया है। यह पूरी कार्रवाई आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में की गई है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि किचन में साफ-सफाई की कमी थी और पेस्ट कंट्रोल का काम ठीक से नहीं हो रहा था। फ्रोजन फूड के तापमान की निगरानी नहीं की जा रही थी और कच्चे व पके हुए खाने के साथ-साथ शाकाहारी और मांसाहारी चीजों को अलग-अलग रखने के नियमों का पालन नहीं हो रहा था। कुछ आउटलेट्स में एक्सपायर्ड डो बल्स (Dough balls) भी मिले और किचन के दरवाजों व फर्श की हालत खराब पाई गई।

यह कार्रवाई महाराष्ट्र FDA के ‘Safe Food, Safe Maharashtra’ अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत राज्य भर में 104 चेन रेस्टोरेंट की जांच की गई, जिसमें 120 प्रतिष्ठानों में निरीक्षण हुआ। इस दौरान कुल 11 लाइसेंस सस्पेंड किए गए, जिनमें डोमिनोज के 4 और पिज्जा हट का एक आउटलेट शामिल है। साथ ही 95 दुकानों को सुधार के नोटिस दिए गए और दो को तुरंत बंद कर दिया गया।

इस खबर का असर जुबिलियंट फूडवर्क्स के शेयरों पर भी दिखा। गुरुवार 13 अगस्त 2026 को NSE पर कंपनी का शेयर 0.73% गिरकर 490.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी की मार्केट कैप 32,612.85 करोड़ रुपये है।

प्रभावित आउटलेट्स शहर/जिला
विले पारले (वेस्ट) मुंबई
बोरीवली (वेस्ट) मुंबई
आर-सिटी मॉल, घाटकोपर (वेस्ट) मुंबई
मलकापुर आउटलेट करड़ (सतारा)

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.