Mumbai के Reay Road में फिर खुला Magazine St. Kitchen, पुराने वेयरहाउस को मिला नया लुक
Maharashtra: मुंबई के Reay Road इलाके में स्थित एक अनोखा डाइनिंग स्पेस ‘Magazine St. Kitchen’ एक साल के नवीनीकरण (renovation) के बाद फिर से खुल गया है। यह जगह पहले एक इंडस्ट्रियल वेयरहाउस हुआ करती थी, जिसे अब
Maharashtra: मुंबई के Reay Road इलाके में स्थित एक अनोखा डाइनिंग स्पेस ‘Magazine St. Kitchen’ एक साल के नवीनीकरण (renovation) के बाद फिर से खुल गया है। यह जगह पहले एक इंडस्ट्रियल वेयरहाउस हुआ करती थी, जिसे अब और भी खुले और आधुनिक अंदाज में तैयार किया गया है। लगभग दस साल पहले शुरू हुआ यह किचन अब पहले से ज्यादा बड़े लक्ष्यों के साथ वापसी कर रहा है।
यह डाइनिंग स्पेस मुंबई के Reay Road स्थित गुप्ता मिल्स एस्टेट के देविदयाल कंपाउंड के गाला नंबर 13 में मौजूद है। इसे Food Matters Group द्वारा संचालित किया जाता है, जिसकी स्थापना अक्टूबर 2011 में हुई थी। इस ग्रुप की सह-संस्थापक और डायरेक्टर गौरी देविदयाल और जय यूसुफ ने इसे एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है जहाँ शेफ नए प्रयोग कर सकें।
Magazine St. Kitchen की शुरुआत शेफ एलेक्स सांचेज के साथ मिलकर की गई थी। इसका मुख्य मकसद शेफ को अपनी कला दिखाने, छोटे डिनर होस्ट करने और अंडरग्राउंड फूड इवेंट्स आयोजित करने के लिए जगह देना था। यह कॉन्सेप्ट पश्चिम देशों के कुकिंग स्टूडियो और किचन रेंटल स्पेस से प्रेरित था।
गौरी देविदयाल ने बताया कि यहाँ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शेफ आते रहते हैं। यह जगह उन नए शेफ के लिए भी मददगार है जो पहली बार अपना काम शुरू कर रहे हैं या पॉप-अप इवेंट करना चाहते हैं। इस स्पेस के साथ ‘Mag St. Bread Co.’ नाम की बेकरी भी जुड़ी हुई है।