Mumbai के Lok Bhavan में SRPF जवान ने की खुदकुशी, एकतरफा प्यार और पारिवारिक तनाव की बात सामने आई

Maharashtra: मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके Lok Bhavan में तैनात एक SRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक जवान की पहचान 26 साल के कौस्तुभ सांगले के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाशिक के रहने

Maharashtra: मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके Lok Bhavan में तैनात एक SRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक जवान की पहचान 26 साल के कौस्तुभ सांगले के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नाशिक के रहने वाले थे। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिससे पता चला है कि यह कदम उन्होंने निजी कारणों से उठाया था।

जांच में सामने आया है कि कौस्तुभ एक महिला कांस्टेबल को पसंद करते थे और उनके साथ एकतरफा रिश्ता था। बताया जा रहा है कि जब महिला कांस्टेबल ने उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उनके परिवार ने उनकी शादी कहीं और तय कर दी, तो कौस्तुभ गहरे मानसिक तनाव में चले गए। पुलिस के मुताबिक, कौस्तुभ ने महिला कांस्टेबल के मंगेतर को उनकी निजी तस्वीरें भी भेजी थीं ताकि वह शादी रुकवा सकें।

महिला कांस्टेबल ने इससे पहले भायंदर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कौस्तुभ उन पर शादी के लिए दबाव बना रहे हैं और इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दे रहे हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उस शिकायत के बाद क्या कोई कार्रवाई की गई थी।

डीसीपी (ज़ोन 2) रागा सुधा ने बताया कि मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह भी चेक कर रही है कि क्या SRPF के नियमों के मुताबिक कौस्तुभ का नियमित मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ था या नहीं। कौस्तुभ के पारिवारिक हालात भी काफी दुखद थे। उनकी मां का निधन हो चुका था और पिता से उनके संबंध ठीक नहीं थे। सालों पहले उनकी एक बहन ने भी घरेलू समस्याओं की वजह से आत्महत्या की थी।

फिलहाल पुलिस Lok Bhavan के अन्य स्टाफ और साथी जवानों के बयान ले रही है ताकि पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।